कठिन स्पर्धा में बिना सहारे दोनों हाथों से निशाना साधते हुए उन्होंने अपनी सटीकता और निरंतरता का शानदार प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले महीने इंदौर में ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग (स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता में भी उन्होंने दो कांस्य पदक जीते थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके विजय कुमार कॉमनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बता दें, विजय कुमार एक जाने-माने अंतरराष्ट्रीय पिस्टल शूटर हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक गेम्स जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का गौरव के साथ प्रतिनिधित्व किया है। इन खेलों में उन्होंने पिस्टल शूटिंग में एक ओलंपिक पदक भी जीता है।