पर्यटन के ऑफ सीजन में होने जा रहे टेस्ट मैच ने जहां पर्यटकों और खेल प्रेमियों को जहां धर्मशाला की ओर खींचा है, वहीं, विमानन कंपनियों को भी उड़ानों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच ने पर्यटकों के साथ-साथ हवाई उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। गगल एयरपोर्ट पर अब इंडिगो के बाद स्पाइस जेट विमानन कंपनी ने भी उड़ानें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
इस बढ़ोतरी के लिए जहां विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से पत्राचार किया है, वहीं ऑनलाइन बुकिंग साइट पर भी उड़ानों का शेड्यूल भी अपलोड किया है। अगले सप्ताह होने वाले टेस्ट मैच के दौरान गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमानों की संख्या पांच से अधिक हो जाएगी। एलायंस एयर के भी दो करीब चार्टर्ड विमान एयरपोर्ट पर लैंड होंगे।
पर्यटन के ऑफ सीजन में होने जा रहे टेस्ट मैच ने जहां पर्यटकों और खेल प्रेमियों को जहां धर्मशाला की ओर खींचा है, वहीं, विमानन कंपनियों को भी उड़ानों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। विमानन कंपनी इंडिगो पहले ही 10 दिन के लिए अपनी दो उड़ानों के साथ एक अन्य उड़ान का शेड्यूल जारी कर चुकी है, वहीं अब स्पाइस जेट भी टेस्ट मैच के दौरान दो और उड़ानें शुरू करने जा रही है। मैच के चलते एलायंस एयर के चार्टर्ड विमान भी गगल एयरपोर्ट पर लैंड होंगे। एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों की संख्या भी पांच से अधिक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, मैच के चलते हवाई यात्रा भी तीन गुणा महंगी हो गई है। पूर्व में पांच से सात हजार रुपये में मिलनी वाली हवाई यात्रा की टिकट अब 20 हजार रुपये प्रति यात्री हो गई है। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मैच के दौरान उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।