विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हों। साथ ही ऐसे पात्र अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे लेकिन निर्धारित योग्यता रखते हैं, उन्हें भी काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। दृष्टिबाधित एवं लो विजन श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 जुलाई 2026 को शिक्षा निदेशालय लालपानी शिमला में आयोजित होगी। वहीं श्रवण बाधित, मानसिक बीमारी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और बहु-दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 3 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में होगी। अस्थि दिव्यांग (ओएच) श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4, 6 और 7 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है।