फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों का तय होगा मानदेय

Mon, 13 Jan 2025 08:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला में सोमवार को राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के कुल व्यय की 33 प्रतिशत राशि स्थानीय कलाकारों को देने का प्रावधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों का मानदेय निर्धारित करने और युक्तिकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के कुल व्यय की 33 प्रतिशत राशि स्थानीय कलाकारों को देने का प्रावधान किया जाएगा। आगामी वित्त वर्ष से सभी जिलों में जिला स्तरीय उत्सव आयोजित किए जाएंगे। मेलों और उत्सवों में कम से कम एक संध्या स्थानीय कलाकारों के लिए आरक्षित की जाएगी।

विज्ञापन


शिमला में सोमवार को राज्य भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नयना देवी और ज्वालाजी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जिससे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। प्रदेश सरकार की ओर से 107 मेले अधिसूचित किए गए हैं। इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीय स्तर, 29 राज्य स्तर और जिला स्तर के 69 मेले शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक मेलों के आयोजन के लिए 1.10 करोड़ की सहायता अनुदान राशि दी गई है।

बैंटनी कैसल में डिजिटल संग्रहालय का काम इसी वर्ष पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला स्थित बैंटनी कैसल में डिजिटल संग्रहालय की स्थापना का कार्य इस वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रोरिक स्मारक ट्रस्ट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और शिमला विंटर कार्निवल के आयोजन को अधिसूचित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें