फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अविनाश जमवाल ने 8वीं आरलाइट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 13 Jan 2025 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

बॉक्सिंग स्टार अविनाश जमवाल ने उत्तर प्रदेश में 7 से 23 जनवरी 2025 तक आयोजित 8वीं आरलाइट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। पहले दौर में जमवाल ने एसएससीबी के गत चैंपियन वंश को हराया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
बॉक्सिंग स्टार अविनाश जमवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बॉक्सिंग स्टार अविनाश जमवाल ने बरेली, उत्तर प्रदेश में 7 से 23 जनवरी 2025 तक आयोजित 8वीं आरलाइट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। जमवाल ने 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। पहले दौर में जमवाल ने एसएससीबी के गत चैंपियन वंश को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपियन शिवा थापा को मात दी।

विज्ञापन


फाइनल में, उन्होंने रेलवे के बॉक्सिंग चैंपियन अमित को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जमवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी ट्रेनिंग और कोचों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके लिए एक नई शुरुआत है और वह आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक विजेता अविनाश को दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर मंडी जिले के अविनाश जम्वाल को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अविनाश जम्वाल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है और वे उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अविनाश जम्वाल को इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें