फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंधमारी करते दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह क्षेत्र में एक युवक को दुकान में सेंधमारी करते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और दुकानदार ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंगलवार रात को चुराह के झज्जाकोठी में जब सभी दुकानें बंद थीं तो इस दौरान एक युवक चोरी की मंशा से बिजली की दुकान की एक खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया। आसपास मकानों में सो रहे लोग आवाज सुनकर जाग गए। आसपास देखने पर लोगों को कुछ दिखाई नहीं दिया। जब युवक ने दुकान की लाइट जलाई तो वह खुद ही फंस गया।
विज्ञापन

लोगों ने देखा कि दुकान बाहर से बंद है और अंदर किसी ने लाइट जलाई है। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। मालिक ने जब दुकान का शटर खोला तो अंदर एक युवक को पाया। लोगों ने तुरंत उसको धर दबोचा और उसके बाद दुकान मालिक ने उसकी जमकर धुनाई की। पूरी घटना की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें