फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में कई माह बाद कोरोना से व्यक्ति की मौत हुई है। जिला कोविड अस्पताल में भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया जो जनजातीय क्षेत्र भरमौर का रहने वाला था। कोरोना के साथ-साथ यह व्यक्ति एनीमिया, निमोनिया और फेफडे़ की बीमारी से भी पीड़ित था। इसके चलते उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार को परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। यहां पर रैट के जरिये उसकी कोरोना जांच की गई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके तुरंत बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार देर रात को अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 172 पहुंच गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि कई माह के बाद चंबा में कोरोना से व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सीय जांच करवाएं।
विज्ञापन

एक और नया मामला आया सामने
जिले में 120 लोगों की कोरोना जांच करने पर 31 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली। यह महिला चुराह के खुशनगरी गांव की रहने वाली है। उसे विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। हालांकि, बुधवार को एक रोगी ने कोरोना को मात भी दी है। इससे जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले तीन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें