फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ परीक्षा केंद्रों में होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दोबारा से होगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने 3 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। परीक्षा केंद्र पॉलीटेक्निक कॉलेज सरोल और चंबा, बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, सरकारी आईटीआई चंबा, मिलेनियम बीएड कॉलेज, चंबा मिलेनियम प्राइवेट आईटीआई, डिग्री कॉलेज सुल्तानपुर और एनएचपीसी परियोजना-दो करियां का बैडमिंटन हॉल में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधिकारी भी परीक्षा के दौरान नजर रखेंगे।
विज्ञापन

2 जुलाई तक सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अभ्यर्थी अपने कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में एक अभ्यर्थी इस परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा क्योंकि भर्ती पेपर लीक मामले में उसकी संलिप्तता पाई गई है। इसको लेकर पुलिस जांच भी कर रही है। इसके चलते उसे लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। अन्य सभी अभ्यर्थी जिन्होंने पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता पास की है, उन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
यह जानकारी पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने दी है। कहा कि परीक्षा केंद्रों में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्रों में जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों के भीतर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें