विधानसभा क्षेत्र भरमौर की समस्याओं बारे उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सौंपते युवा।
- फोटो : Chamba
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के युवाओं का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई युवा कांग्रेस नेता सुरजीत भरमौरी ने की। उन्होंने क्षेत्र की मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही गुहार लगाई है कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा उन्हें विस चुनाव का बहिष्कार करना पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवाओं ललित कुमार, अनूप कुमार, रचना देवी, लक्की राज, ललित ठाकुर, पूजा ठाकुर और अरविंद कुमार का कहना है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत आती ग्राम पंचायत किलोड़, दुर्गेठी, साहली, जगत, बलोट और बेलमूंई सड़क सुविधा से वंचित है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आज भी पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार से इसके बारे में कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इसके अलावा गाण गांव में जियो का टावर भी नहीं लग पाया है। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं। अधिकतर चिकित्सक ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द मांगों को पूरा किया जाए।