फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विशाल-शालू दौड़ में अव्वल, कशिश ने भाला फेंक में जीता सोना

Sun, 04 Oct 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में खेलकूद प्रतियोगिता में बा​क्सिंग मैच के दौरान ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक, राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए चयनित हुए विजेता
विज्ञापन

बॉक्सिंग में सुशील, अंशय, नितेश, अश्वनी, सक्षम और अभय ने अपने-अपने भार वर्ग में मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला स्तरीय एथलेटिक्स के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पदकों पर कब्जा जमाया। 1500 मीटर दौड़ में विशाल और शालू ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
बालिका भाला फेंक में कशिश ने स्वर्ण पदक जीता। शॉटपुट और बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विशाल प्रथम, गुलाम नबी द्वितीय और सनी ठाकुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शालू प्रथम, शिवानी द्वितीय और टीना तृतीय रहीं। भाला फेंक के बालिका वर्ग में कशिश प्रथम, कपाक्षी शर्मा द्वितीय और दमन संधू तृतीय रहीं।
शॉटपुट के बालिका वर्ग में स्नेहा देवी ने पहला, कशिश शर्मा ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में शेर सिंह प्रथम, वैभव कुमार द्वितीय और विशाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

बॉक्सिंग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में सुशील प्रथम और आदर्श द्वितीय रहे। 52 किलोग्राम में अंशय प्रथम रहे। 56 किलोग्राम में नितेश प्रथम और दीपक द्वितीय रहे। 60 किलोग्राम में अश्वनी प्रथम और गौरव द्वितीय रहे। 64 किलोग्राम में सक्षम प्रथम और मसकीन द्वितीय रहे। 95 किलोग्राम में अभय प्रथम और जुनेद द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें