फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ताला तोड़ा, कमरा खंगाला, चोरों के हाथ लगे महज 600 रुपये

Sun, 04 Oct 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मंगला में चोरो की ओर से कमरे में की तोड़ फोड़ बिखरा पड़ा सामान : संवाद
विज्ञापन
शिक्षक के घर जाने का फायदा उठाकर चोर किराये के कमरे में घुसे, सामान से की तोड़फोड़
विज्ञापन

मंगला के प्रधान ने संदिग्ध लोगों के हथियार लेकर घूमने की शिकायत पुलिस में देने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला में चोरों ने शनिवार रात एक किराये के कमरे का ताला तोड़ दिया, लेकिन भीतर खंगालने पर हाथ लगे सिर्फ 600 रुपये। शिक्षक के घर जाने के बाद चोरों ने कमरे में प्रवेश किया और सामान से तोड़-फोड़ की।
रविवार सुबह शिक्षक के लौटने पर ताला टूटा और सामान बिखरा मिलने से वारदात का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मंगला निवासी विजय कुमार के घर में एक शिक्षक किराये पर रह रहे हैं। शनिवार को शिक्षक अपने घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और रात में कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखे सामान को खंगाला और तोड़-फोड़ की। तलाशी के दौरान उन्हें करीब 600 रुपये मिले। वह इन्हें ले गए। रविवार सुबह शिक्षक के कमरे में पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंगला की प्रधान सपना देवी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रात के समय संदिग्ध लोगों के हथियार लेकर घूमने की शिकायत पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है। चोरी की वारदात सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रधान ने बताया कि पुलिस की ओर से रात के समय क्षेत्र में गश्त करने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस के पास पहुंची शिकायत के तहत टीम जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें