फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
कल्हेल में सरकार की अनदेखी से नाराज ग्रामीण सड़क पर रैली निकालते हुए। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कल्हेल के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को कल्हेल बाजार में रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों ने विस उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक के खिलाफ भी रोष प्रकट किया। रैली में कल्हेल विकास संगठन के पदाधिकारी, बच्चे और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए कल्हेल विकास संगठन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि कल्हेल और भावला पंचायत के दो दर्जन गांव ऐसे हैं जो आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इन गांवों के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारें इन पंचायतों के गांवों को सड़क से जोड़ने में नाकाम रही हैं। कल्हेल स्वास्थ्य केंद्र में शाम के बाद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। इसको लेकर लोग पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन, अभी तक इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कोई भी कदम नहीं उठाए हैं।
इसके अलावा कल्हेल में संचालित रावमापा में बच्चों के लिए विज्ञान और कॉमर्स संकाय उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से इलाके के बच्चे इन दोनों विषयों में पिछड़ रहे हैं। उनकी हड़ताल को पांच दिन हो चुके हैं लेकिन, अभी तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी समस्याओं को जानने के लिए नहीं पहुंचा है। जल्द सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो ग्रामीण आमरण अनशन शुरू कर देंगे। रैली निकालने के बाद कल्हेल विकास संगठन के पदाधिकारी और अन्य ग्रामीण हड़ताल पर डट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें