फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित अध्यापक की तैनाती बिना कर दिया अध्यापकों का तबादला

विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा से मिलता पंचायत बसोधन का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत बसोधन के तहत स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हुए हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसोधन से दो शिक्षकों का तबादला बिना दूसरी नियुक्ति के कर दिया गया। वर्तमान समय में स्कूल में कोई भी नियमित अध्यापक नहीं है। इसके चलते अब अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। वहीं राजकीय उप केंद्रीय पाठशाला भौंई में एक अध्यापक के सहारे 50 विद्यार्थियों का भविष्य है। विद्यालय में तैनात अध्यापक को ही कार्यालय के कार्य निपटाने सहित बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों अजय कुमार, पंकज कुमार, जोगिंद्र कुमार, मनोज कुमार, अंग्रेज सिंह आदि ने बताया कि बसोधन स्कूल से अध्यापकों का तबादला करने से पहले विभाग को स्कूल में नियमित अध्यापकों की तैनाती करनी चाहिए थी लेकिन विभाग ने बच्चों के भविष्य को दरकिनार करते हुए तानाशाही फरमान जारी कर दिया। कहा कि राजकीय उप केंद्रीय पाठशाला भौंई में दस माह से एकमात्र अध्यापक ही विद्यार्थियों को पढ़ाने सहित विभागीय कार्य भी निपटा रहा है। अभिभावकों ने मंगलवार को उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सौंपकर समस्या का हल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें