फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यातायात पुलिस की मौजूदगी में लगा जाम, भरमौर चौक से हरदासपुरा तक थमे वाहन

Wed, 04 Nov 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाहकड़ी में बुधवार शाम छह बजे बिगड़ी व्यवस्था, लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर जुलाहकड़ी में बुधवार शाम करीब छह बजे यातायात व्यवस्था बिगड़ने से लंबा जाम लग गया। भरमौर चौक से हरदासपुरा तक वाहनों की कतारें लगने से चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात होने के बावजूद जाम नहीं खुल पाया।
जाम में फंसे रोहित कुमार, संजय, अक्षय, विनोद कुमार और नेक सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में भी यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा है तो व्यवस्था का क्या फायदा। लोगों ने सवाल उठाया कि मौके पर पुलिस तैनात होने के बावजूद वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि यातायात जाम की समस्या दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें