फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नए बस स्टैंड के नीचे रावी तट पर गिरा व्यक्ति, दमकल विभाग ने बचाया

Wed, 04 Nov 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के नए बस स्टैंड के नीचे बुधवार सुबह रावी नदी के तट पर गिरे व्यक्ति को दमकल विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और बेसुध हालत में उपचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार व्यक्ति सुबह करीब आठ बजे रावी तट पर गिरा था। उसकी पहचान आधार कार्ड के आधार पर पप्पू पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव थल्ला, तहसील भरमौर के रूप में हुई है। फिलहाल उसके नदी तट पर गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि व्यक्ति बेसुध हालत में मिला था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें