फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट क्रिसमस की चाह में पर्यटकों से डलहौजी गुलजार

विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर डलहौजी के गांधी चौक में उमड़ी सैलानियों की भीड़। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। व्हाइट क्रिसमस की चाह में पर्यटकों से पर्यटन नगरी डलहौजी गुलजार हो गई है। शनिवार को सभी होटल पंजाब सहित अन्य राज्यों से आए पर्यटकों से पैक हो गए। पिछले कई दिनों से सुने पड़ी गांधी चौक और सुभाष चौक पर पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई। पर्यटकों की भीड़ देखकर होटल व्यवसायियों सहित अन्यों के चेहरे खिले उठे। हालांकि, शनिवार को डलहौजी में बर्फबारी न होने से कई पर्यटकों में मायूसी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बर्फबारी होने की आस है। ऐसे में पर्यटकों ने दो दिनों के लिए डलहौजी में रुकने का प्रोग्राम बनाया है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों अमल महेंद्रू, करण मौंगा, दीपक और विक्रम ने बताया कि कोरोना के बाद ओमिक्रॉन के खतरे ने पर्यटन व्यवसाय पर ग्रहण लगा दिया है। बाहरी राज्यों के पर्यटक बहुत कम संख्या में डलहौजी में दस्तक दे रहे थे। क्रिसमस को मनाने के लिए यहां पर्यटकों की भीड़ जमा हुई है। ज्यादातर पर्यटक व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए पहुंचे हैं। होटलों में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए डीजे सहित अन्य व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पर्यटकों को क्रिसमस पर विशेष छूट दी जा रही है। वहीं, पंजाब से आए पर्यटकों कमलजीत सिंह, राजेंद्र, बलविंद्र सिंह, राकेश कुमार, बलदेव चौहान, अमरिंद्र सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि बर्फबारी देखने की चाह में वे डलहौजी आए थे। ऐसे में उन्हें थोड़ी निराशा हुई है। जबकि डलहौजी की सुंदर वादियों को देखकर काफी आनंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें