चंबा। नैनी खड्ड क्षेत्र के केलू गांव में 26 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे होम आइसोलेट कर दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में नब्बे लोगों की कोरोना जांच की। इसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। तीन दिनों बाद कोरोना का नया मामला आने से सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि लोगों को कोविड नियमों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए मास्क सहित अन्य जरूरी कोविड नियमों की पालना करना अनिवार्य है।