फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंग्लोर के टमाटर ने छिन्नी चंबा के टमाटर की लाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बंगलूरू के टमाटर ने चंबा के टमाटर की लाली छीन ली है। चंडीगढ़ और पठानकोट में चंबा के टमाटर का 34 किलोग्राम का क्रेट 250 से 300 रुपये में बिक रहा है जबकि बंगलूरू के टमाटर का क्रेट 700 रुपये में हाथोंहाथ बिक रहा है। मंडियों में टमाटर के उचित दाम न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब किसानों को आगामी दिनों में टमाटर के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिला मार्केटिंग कमेटी के अधिकारियों की मानें तो 1 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक सलूणी, तीसा और चंबा से 245 क्विंटल टमाटर बाहरी मंडियों में भेजा जा चुका है।
जिले में मौसम की मार ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में अब बाहरी मंडियों में सब्जियों के उचित दाम न मिलने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों कपिल शर्मा, योगराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, अमित कुमार आदि ने बताया कि चंडीगढ़ और पठानकोट की मंडियों में बाहरी टमाटर की बजाय चंबा के टमाटर को कम दाम मिले हैं। 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से टमाटर बिक रहा है जबकि बीते वर्ष यही टमाटर 45 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। कहा कि आगामी समय में उन्हें टमाटर के दाम बढ़ने की उम्मीद है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में टमाटर की अच्छी पैदावार हुई है। मंडियों के दाम के हिसाब से किसानों को रेट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें