फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर में पल्यूर के प्रतीक और गार्गी शर्मा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पल्यूर के प्रतीक ने पहला, दाड़वी के अमित ने दूसरा जबकि गैहरा के गगन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग में गार्गी शर्मा, सुनीता और ईशा ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

1,500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चांजू के प्रेम लाल ने पहला, दाड़वी के अमित कुमार ने दूसरा और पल्यूर के हसनदीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग में सुनीता ने पहला, गार्गी शर्मा ने दूसरा और साल्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ चंबा की ओर से किया गया। इसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 2,500, 1,500 और 1,000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी संघ के प्रधान शौकत अली और सचिव उमेश चौणा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें