फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बंद होने से एक महीने से अंधेरे में डूबे तीन गांव

Thu, 18 Sep 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तीन गांव एक महीने से अंधेरे में डूबे हुए हैं। सड़क सुविधा ठप होने के कारण ट्रांसफार्मर और जरूरी सामग्री मौके पर नहीं पहुंच पा रही। इससे बिजली आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूलन पंचायत का ठठान गांव, तुंदाह पंचायत का सलोठा और न्याग्रां का तिंदी गांव एक माह से बिजलीविहीन हैं। रात के समय घरों में मोमबत्तियों और दीयों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं को अंधेरे में खाना बनाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने तक के लिए ग्रामीणों को दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, जितेंद्र, होशियार सिंह और योगराज ने प्रशासन व बोर्ड से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्य इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल हो चुकी है, लेकिन उनके गांवों को अभी तक अंधेरे से राहत नहीं मिली। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता किशन सूर्यवंशी ने बताया कि सड़कें अवरुद्ध होने के कारण ट्रांसफार्मर और अन्य सामान गांवों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जैसे ही मार्ग बहाल होंगे, बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें