फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी के मटौला जंगल में काट दिए तीन पेड़

विज्ञापन
Three trees were cut in the Mataula forest of Dalhousie
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी के मटौला जंगल में वन काटुओं ने देवदार और तोष के तीन पेड़ काट दिए हैं। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। गौरतलब है कि करलेनु सड़क की चौड़ाई का भी कार्य चला हुआ है। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सड़क कटिंग के दौरान ये पेड़ काट दिए गए हों। पुलिस और वन विभाग की टीम देवदार और तोष के पेड़ों के कटान मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

सात अगस्त को जब वन विभाग की टीम करलेनु सड़क पर पेट्रोलिंग कर रही थी तो उसी दौरान मटौला जंगल में पेट्रोलिंग करने वाली टीम को दो देवदार और एक तोष का कटा हुआ पेड़ दिखा। वन विभाग की टीम ने पेड़ों के कटान को लेकर अपने स्तर पर जांच पड़ताल की लेकिन, उन्हें पेड़ काटने वालों का पता नहीं लगा। इसके चलते उन्होंने इस कटान को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी। वन पालक संजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और भारतीय वन अधिनियम की धारा 32, 33 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएफओ डलहौजी कमल भारती ने बताया कि मटौला में देवदार और तोष के तीन पेड़ काटे गए हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। विभाग अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से शिकायत दी गई है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें