फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनेरा में कार गिरी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दुनेरा के पास कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उसकी पहचान उत्तम चंद पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी गांव पल्यूर डाकघर साहो के रूप में हुई है। जबकि, दो अन्य घायलों को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ, जब तीनों लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। दुनेरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार को नीचे गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि, एक घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। हादसे के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें