फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने वालों को अब सांस की तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना से जंग जीतने वालों को अब सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस समस्या को लेकर कई लोग मेडिकल कॉलेज चंबा की मेडिसिन ओपीडी में पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में अब तक 12,966 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें से ज्यादातर लोग सामान्य रूप से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जबकि, कई लोग कोरोना को मात देने के बाद सांस की तकलीफ से जूझ रहे हैं। ऐसे लोग मेडिसिन विभाग के चिकित्सक से परामर्श ले रहे हैं। हर शुक्रवार को मेडिसिन ओपीडी में एक एमडी ऐसे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और अन्य सुझाव देता है, जिससे मरीज की समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना ऐसे आठ से दस मरीज पहुंच रहे हैं, जो कोरोना को मात देने के बाद सांस लेने की तकलीफ से परेशान हैं। इससे पता चलता है कि कोरोना हारने के बाद भी मरीज को पूरी तरह से रोग से मुक्त नहीं करता है। इसलिए चिकित्सक कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अपनी नियमित देखभाल रखने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना को मात देने वाले मरीजों को सांस लेने की तकलीफ की समस्या सामने आ रही है। इसके लिए मरीज को ओपीडी में इलाज सहित जरूरी परामर्श दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें