फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मेजर ध्यानचंद की स्मृति में होगी राज्यस्तरीय हॉकी स्पर्धा

Sun, 29 Aug 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने बताया कि इस बारे में सरकार ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेज दिए गए हैं। पहले चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


टीम का चयन होने के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में हॉकी के मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने बताया कि इस बारे में सरकार ने पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्कूल बंद हैं। स्कूल खुलने के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

उधर, कोरोना के चलते इस बार खेल दिवस पर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता नहीं करवाई जा सकी है, लेकिन सरकार कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने के बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। सरकार की स्कूल खोलने की घोषणा के बाद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें