फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लगी आग बुझाने का बताया तरीका

विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में मॉक ड्रील के दौरान आग बुझाने के गुर सिखाते अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। फायर कर्मचारियों ने लोगों को शहर के मुख्य बाजार में गैस से भरे सिलिंडर में आग लगाकर उसे बुझाने के तरीका बताया। इसके अलावा डीजल और पेट्रोल में भड़कने वाली आग को बुझाने के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फायर अधिकारी गोपाल सिंह ने लोगों को समझाया कि आग को देख कर घबराना नहीं चाहिए। संयम रखते हुए उसे सही तरीके से बुझाने का प्रयास करना चाहिए। इससे आग को फैलने से रोका जा सकता है। कई चीजों में लगी आग पानी से नहीं बुझती। उन्हें रेत या केमिकल से बुझाया जा सकता है। इसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।
बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को दिवाली में एहतियात के साथ पटाखे चलाने की अपील की गई। पटाखों की चिंगारी से घासनी सहित अन्य स्थानों में आग भड़क सकती है। इसलिए पटाखों को हमेशा खुले स्थान में ही चलाएं। इस मौके पर दमकल विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें