फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 दिन बाद खुले कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के कुगति स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट वीरवार सुबह 134 दिन बाद खोले गए। मंदिर पुजारी ने विधिविधान से पूजा अर्चना करने के बाद शिव पुत्र कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खोले। कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। राजस्व एवं जनजातीय विकास के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा और आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज पखरेटिया भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारियों ने सर्वप्रथम कपाट खोलने से पहले हवन किया। उसके पश्चात गर्भगृह के कपाट खोले। तत्पश्चात कार्तिक स्वामी की मूर्ति को स्नान करवाकर नए वस्त्र पहनाए गए। उसके बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी गई। यह जानकारी मंदिर के पुजारी मचलू राम ने दी है। प्रशासन की तरफ से इंतजाम न होने के कारण कई श्रद्धालु कार्तिक स्वामी के दर्शन नहीं कर पाए। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि श्रद्धालुओं को लाइन के बजाय धक्के खाकर दर्शन करने पड़े। टेक चंद्र ठाकुर ने बताया कि मंदिर में प्रशासन की तरफ से इंतजाम न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें