फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मछली पकड़ने गए व्यक्ति का खड्ड के किनारे मिला शव

Fri, 31 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। क्षेत्र की कामला पंचायत के निवासी ओम प्रकाश (61 वर्ष) पुत्र खेलो राम का शव देहर खड्ड के किनारे मिला है। उनकी मौत कैसे हुई फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वीरवार दोपहर में ओम प्रकाश मछली पकड़ने देहर खड्ड गए थे। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने खड्ड के किनारे जाकर देखा कि ओम प्रकाश बेसुध पड़े थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपप्रधान लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश खड्ड में अचेत मिले थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि व्यक्ति की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें