चंबा में दिवाली की छुट्टियां के बाद स्कूल जाती छात्राएं।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक बच्चों की दैनिक उपस्थिति 52.34 प्रतिशत रही। दिवाली की छुट्टियों के बाद विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। छुट्टियों के बाद दसवीं कक्षा की सबसे ज्यादा उपस्थित रही जबकि, सबसे कम उपस्थिति प्रतिशतता 11वीं कक्षा की रही। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन के तहत बच्चों को प्रवेश दिया गया। हर विद्यार्थी की कॉलेज गेट में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही इसका रिकार्ड भी रखा गया।
जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में 3020, नवीं कक्षा में 4373, दसवीं में 4538, 11वीं में 4735 और बारहवीं में 3338 बच्चे उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि सोमवार को छुट्टियों के बाद स्कूल खुले। उन्होंने बताया कि 52.34 प्रतिशत ओवरऑल उपस्थिति रही। कहा कि विभाग की ओर से स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।