फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस क्षेत्र चंबा पहुंचा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश, लोगों ने की पुष्पांजलि अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पराक्रम प्रवाह कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश शिमला से चंबा विधानसभा क्षेत्र पहुंचा। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा वाहन का पार्टी समर्थकों ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के प्रवेश द्वार परिहार पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई में ब्लॉक महासचिव भानु प्रताप, प्रेस सचिव दीपक कुमार, सचिव देवराज शर्मा के संयुक्त दल ने राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश जिलाध्यक्ष नीरज नैयर को सौंपा। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने राजा वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन

सबसे पहले परिहार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश का स्वागत करके उनको पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद द्रहड़ा, चनेड़ और उदयपुर में भी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने अस्थि कलश वाहन पर लगाए गए वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश वाहन के साथ अन्य वाहनों में सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे चंबा बाजार की परिक्रमा की।
उसके बाद अस्थि कलश को कांग्रेस पार्टी सेवादल की व्यवस्था में कला केंद्र मंच पर स्थापित किया गया। यहां पर भी लोगों दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज सिंह ठाकुर, नरेश राणा, कपिल भूषण, सुभाष शर्मा, लक्ष्मीधर शर्मा, जगदीश हांडा, विजय कुमार, भूपेंद्र शर्मा, मान सिंह, राकेश कुमार, जीवन सलारिया, आरिफ मलिक, अनिल राणा, शाकिर अली शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें