फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों की उतारी आरती, तिलक लगाकर किया स्वागत

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र कियाणी में नौनिहाल के माथे पर तिलक लगाकर स्वागत करतीं कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन: बुधवार। समय सुबह दस बजे। स्थान: आंगनबाड़ी केंद्र कियाणी। आंगनबाड़ी केंद्र खुल चुका है। कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों का इंतजार कर रही हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजर टेबल पर रखा है। सवा दस बजे नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचना शुरू होते हैं। एक-एक कर बच्चों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी जा रही है। बच्चों को कक्ष में बैठाया जा रहा है। काफी दिन बाद नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच रहे हैं। 12 बजे आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करते हैं। वहीं इस दौरान बच्चों का भार और ऊंचाई भी मापी जा रही है। अभिभावक भी बच्चों के साथ बैठे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दो साल बाद नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचे हैं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह है। वहीं, दूसरी ओर अभिभावकों ने भी सरकार का आभार जताया है। अभिभावकों का कहना है कि काफी समय बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। इससे अब बच्चे पढ़ाई से जुड़ेंगे। पहले दिन करीब साठ प्रतिशत नौनिहाल केंद्रों में पहुंचे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन साठ प्रतिशत उपस्थिति रही। कहा कि स्टाफ को नियमों की पालना करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें