फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढाबों में थाली महंगी, रेट लिस्ट भी गायब

Thu, 24 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कढ़ाई पनीर के दाम महीनेभर में 250 से 300 रुपये, बिना अनुमति दाम में बढ़ोतरी करने का आरोप
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज मार्ग के ढाबों में दर सूची नदारद, प्रशासन ने अधिक वसूली पर कार्रवाई की बात कही

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में ढाबों की थाली पर महंगाई की मार पड़ने के साथ दर सूची को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज मार्ग पर संचालित कुछ ढाबों में खाद्य पदार्थों के दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने की शिकायत सामने आई है।
खास बात यह है कि कई जगह उपभोक्ताओं को कीमतों की जानकारी देने वाली दर सूची ही प्रदर्शित नहीं की जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भोजन के लिए अधिक राशि चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सन्नी कुमार, संजय शर्मा, विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, अजय कुमार, करण महाजन और योगराज ने बताया कि एक माह पहले कढ़ाई पनीर 250 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब इसके 300 रुपये लिए जा रहे हैं। लोगों के अनुसार दाम बढ़ाने के संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। बावजूद इसके ढाबों में बढ़ी दरों पर खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं।
लोगों ने बताया कि दर सूची के बारे में पूछने पर कुछ ढाबों में कहा जाता है कि यहां सूची नहीं लगाई जाती। लोगों ने प्रशासन से बिना दर सूची खाद्य वस्तुएं बेचने और निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वाले ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने बताया कि प्रशासन ने खाने-पीने की वस्तुओं की दरें निर्धारित कर रखी हैं। निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ढाबों में दर सूची प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें