फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा कराने के लिए दिया दस दिन का समय

विज्ञापन
Ten days time given for depositing electricity bill
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-प्रथम ने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने 630 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची फील्ड स्टाफ को जारी कर दी है। साथ ही इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश भी दे दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर ये उपभोक्ता दस दिन के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। बोर्ड की ओर से अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के 11 वार्डों सहित सुल्तानपुर, हरदासपुरा, करियां और कोलका के 630 बिजली उपभोक्ता हैं जिन्होंने, पिछले तीन माह से बिल जमा नहीं करवाया है। इससे पहले बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए लेकिन, नोटिस जारी होने के बावजूद लोगों ने बिल की अदायगी नहीं की। लिहाजा, उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब 15 लाख 67 हजार 447 रुपये की राशि फंस गई है। ऐसे में बोर्ड ने अब बिजली बिल की फंसी राशि को निकलवाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। फील्ड कर्मचारियों को इसके बारे में आदेश दे दिए गए हैं। विद्युत उपमंडल चंबा-प्रथम के सहायक अभियंता राज सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें