फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान टैक्सी को नुकसान, चालकों ने रुकवाया मुकाबला

Mon, 16 Nov 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंद लगने से वाहन क्षतिग्रस्त होने पर जताई आपत्ति, दूसरे स्थान पर प्रतियोगिता करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में आयोजित राजकुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को गेंद लगने से एक टैक्सी को नुकसान पहुंच गया। इससे नाराज टैक्सी चालकों ने कुछ देर के लिए मैच रुकवा दिया और चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाने पर आपत्ति जताई।
टैक्सी चालक संजय महाजन, राकेश चौणा, नितिश चौणा, मोहित वर्मा और मनोज कुमार सहित अन्य ने कहा कि मैच के दौरान गेंद मैदान से बाहर आकर वाहनों से टकराती है, जिससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। उन्होंने आशंका जताई कि गेंद किसी राहगीर को भी लग सकती है। चालकों ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अन्य स्थान निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक राजीव सहगल ने बताया कि गेंद बाहर जाने से रोकने के लिए मैदान के किनारे जाल लगाया गया है, लेकिन गेंद उसके ऊपर से निकलकर वाहन से जा टकराई। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालकों को नुकसान की भरपाई कर मामला सुलझा लिया गया है। इसके बाद प्रतियोगिता के दो मैच करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें