फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किए जाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें रोचक तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। 14 शिक्षकों की कंपीटीशन एस्पिरेंट टीम ने बच्चों के लिए कुछ बेहतर करने का निर्णय लिया है। टीम मई में अब अपने स्तर पर ‘कौन बनेगा जीनियस’ परीक्षा आयोजित करवाएगी। 60 अंकों की इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल रहेंगे। परीक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आकांक्षी टीम में शामिल अध्यापकों ने जिले में शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए हैं। वर्ष 2019 में टीम ने इंटर स्कूल कंपीटीशन करवाया जिसमें 273 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में टॉप पर रहने वाले दस विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अब आठवीं से लेकर जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘कौन बनेगा जीनियस’ परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, हिसाब, हिंदी, विज्ञान और ताजा घटनाक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। टीम के पदाधिकारी चंदन सहगल ने बताया कि जिले में शिक्षा स्तर सुधारने, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता परखने और प्रतियोगी परीक्षा के लिए उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए दो सौ सीटें रहेंगी। 30 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। ऑप्टिकल आंसर शीट पर होने वाली परीक्षा में शीर्ष दस की सूची में रहने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा में परीक्षा के दौरान उपमंडल अधिकारी नागरिक नवीन तनवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। तीन मई दोपहर 12 से एक बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने बताया कि एसडीएम के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। एसडीएम रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्राओं को टिप्स देते हैं। ऐसे में इस अब ‘कौन बनेगा जीनियस’ परीक्षा से विद्यार्थियों में मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

आवेदन के लिए यहां करें आवेदन
परीक्षा आवेदन के लिए विद्यार्थी https://docs.google.com/forms पर लिंक कर सकते हैं। उसके बाद एक साधारण सी फार्म खुलेगा जिसमें विद्यार्थी अपना, पिता का नाम, स्कूल का नाम, कक्षा, जन्म तिथि, फोन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी भरेंगे। 50 रुपये फीस अदायगी के लिए फार्म के साथ क्यूआर कोड दिया गया है। यदि कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर पाता है तो परीक्षा केंद्र में वह फीस जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें