मैहला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क बारे एसडीएम नवीन तनवर को ज्ञापन देते मैहला उप प्रधान भुवनेश कटोच?
- फोटो : Chamba
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मैहला पुल के समीप लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। साथ ही बारिश में भूस्खलन भी हो रहा है। इससे एनएच पर आवाजाही पर ब्रेक लग रही है।
इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मैहला, जांघी और गागला के प्रतिनिधियों ने एसडीएम नवीन तनवर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान भुवनेश कटोच और पूर्व प्रधान महेश ठाकुर ने बताया कि एनएच प्राधिकरण की ओर से कुछ माह पहले मैहला के समीप हाईवे को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया।
इस दौरान ब्लास्टिंग की गई, लेकिन ब्लास्टिंग के बाद पहाड़ी पूरी तरह जर्जर हो गई है। इससे अब पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही बारिश के दौरान भूस्खलन से यातायात ठप हो रहा है। हालांकि, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार एनएच प्राधिकरण से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। सड़क बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए।