फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा को अलविदा कह चुके विशेषज्ञ विभागीय वेबसाइट पर आज भी दर्ज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग को छोड़ कर जा चुके विशेषज्ञ विभागीय वेबसाइट पर आज भी हैं दर्ज। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। सरकारी नौकरी छोड़ कह चुके विशेषज्ञ चिकित्सक आज भी मेडिकल कॉलेज चंबा की वेबसाइट पर हैं। दूरदराज के मरीज वेबसाइट पर विशेषज्ञों की जानकारी जुटाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में जाने पर उन्हें निराशा हाथ लग रही है। विशेषज्ञ तो दूर की बात है वहां उन्हें एमबीबीएस तक मिलना मुश्किल हो रहा है। गायनी विभाग को एमबीबीएस प्रशिक्षु चला रहे हैं। गर्भवतियों को प्रसव करवाने के लिए टांडा रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा सर्जरी, मेडिसिन और बाल रोग विभाग में भी विशेषज्ञों की भारी कमी है।
मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर गायनी विभाग में डॉक्टर अभिनव चड्ढा और डॉक्टर इंदु सरोहा के नाम दर्ज हैं। ये दोनों विशेषज्ञ चंबा के निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह सर्जरी विभाग में डॉक्टर लखनपाल का नाम दर्ज है। उन्होंने त्यागपत्र देकर चंबा में निजी अस्पताल शुरू किया है। नेत्र विभाग में डॉक्टर विनोद धीमान और डॉक्टर शैलेंद्र मिन्हास यहां से जा चुके हैं। अभी तक ये विशेषज्ञ विभागीय वेबसाइट के अनुसार चंबा में सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह अन्य विभागों से जा चुके विशेषज्ञों के नाम वेबसाइट पर हैं। तीसा, सलूणी, भटियात, भरमौर और चंबा के अधिकतर मरीज वेबसाइट पर विशेषज्ञों के नाम पढ़कर अस्पताल की ओपीडी में इलाज करवाने आ रहे हैं। यहां उन्हें यह बताया जाता है कि विशेषज्ञ चंबा से जा चुके हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट को जल्द अपडेट किया जाएगा। जो विशेषज्ञ चंबा से जा चुके हैं। उनके नामों को हटाया जाएगा। विशेषज्ञों की चल रही कमी के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें