फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरी गांव में घर में लगी आग, दो गाय जली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के शिरी गांव में रविवार को लकड़ी के घर में आग लग गई। इससे दो गाय झुलस कर मर गईं। इसके अलावा घर के अंदर रखा राशन और अन्य सामान भी राख हो गया।
विज्ञापन

घर के साथ दूसरे घर को भी आग की लपटों ने घेर लिया। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाकर दूसरे घरों को बचाया। प्रभदयाल पुत्र रामा के घर में सुबह 11 बजे अचानक आग भड़क गई। उन्होंने मवेशियों को भी घर में बांधा था। इसके चलते उनकी दो गाय आग से झुलस कर मर गईं। इसके साथ लगते सागर पुत्र नरोत्तम के घर में भी आग की लपटें पहुंचीं। इससे उनका सामान भी जल गया।
गांव के लोगों ने घरों से पानी के बर्तन भरकर आग बुझाना शुरू किया। साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी। कुछ ही देर में विभागीय गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पानी की बौछार करके घरों में लगी को बुझाया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग के पटवारी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें