फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश पर्वत व झील के आसपास गिरे बर्फ के फाहे

Sat, 27 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश झील के आसपास व कैलाश पर्वत पर शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे तापमान लुढ़क गया है और डल झील पर अत्यधिक ठंड महसूस हो रही है। शनिवार को दिन भर समूचे भरमौर में बारिश जारी रही। इस बीच करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर बनी डल झील में बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर तक बर्फ के हल्के फाहे गिरते रहे। हालांकि थोड़ी देर में बारिश शुरू हुई और बारिश ने बर्फ को धो दिया। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रियों से डल झील पर न ठहरने और स्नान के बाद सीधे नीचे उतर आने की सलाह दी है। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि डल झील में रात को बर्फबारी की संभावना बढ़ रही है। साथ ही भूस्खलन से मार्ग बंद होने पर यात्रियों को डल झील में फंसना पड़ सकता है। जिसे देखते हुए निचले इलाकों में ही रात्रि ठहराव की सलाह दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें