खजियार में हुई ताजा बर्फबारी के बाद का मनमोहक नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी खजियार में रविवार दोपहर बाद लगभग दो से तीन इंच तक ताजा बर्फ गिरी।
इसके साथ साथ लक्कड़मंडी व कालाटोप की पहाड़ियां भी ताजा बर्फबारी से सराबोर हो गई। इस मौके पर मौजूद पर्यटकों ने खजियार में हुई ताजा बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। इस मौके पर खजियार में पहुंचे पर्यटकों में से आनंद कुमार, महेश सिंह, परविंद्र व कमल ने बताया कि वह पंजाब राज्य के गर्म मौसम से बेहाल होकर डलहौजी खजियार की हसीन वादियों में सकून ढूंढने आए थे। लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद वह अपनी चिंता भूल कर प्रकृति का खूब लुफ्त उठा रहे हैं।
खजियार के स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में से महेंद्र, उत्तम, सुरेश व कुलदीप ने बताया कि खजियार में ताजा बर्फबारी के बाद और अधिक पर्यटक यहां पहुंचने की उम्मीद है। जिससे पर्यटन व्यवसाय में भी आमद होने की संभावना है।