फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन शिविर में शामिल टीम को विभाग की क्लीनचिट

Sun, 20 Mar 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
स्वास्थ्य ‌जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिहुंता उपतहसील में नलबंदी के बाद महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय जांच के आदेश दिए थे और इस जांच में परिवार नियोजन शिविर में शामिल टीम को क्लीनचिट दे दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि विभाग के इस निर्णय पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मुहर लगना अभी बाकी है। स्वास्थ्य की टीम ने सिहुंता उपतहसील में 17 मार्च को परिवार नियोजन शिविर लगाया था। इसमें महिला का नलबंदी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद महिला की मौत हो गई थी।  महिला का पोस्टमार्टम टांडा में फोरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में हुआ है और इसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद ही महिला की मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि महिला की मौत नलबंदी ऑपरेशन के 24 घंटे बाद हुई है। मौत से पूर्व महिला ने घर में जाकर रात का भोजन किया था।

उसके बाद उसने सुबह ब्रेकफास्ट ली और दोपहर का भोजन करने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। ऐसे में महिला की मौत के कारण ऑपरेशन के अलावा कुछ और भी हो सकते हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही अब इस सारे मामले से पर्दा उठा सकती है। उधर, परिजन महिला की मौत के बाद सदमे में चले गए हैं और इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवार नियोजन शिविर में हुए ऑपरेशन पर डाल रहे हैं। जबकि पुलिस ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


24 घंटे बाद हुई है महिला की मौत : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल का कहना है कि महिला की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुल जाएंगे। विभाग ने अपनी जांच कमेटी बनाई थी उसकी रिपोर्ट मिल गई है। उसमें महिला की मौत ऑपरेशन के 24 घंटे बाद हुई बताई गई है। ऐसे में मौत के ऑपरेशन के अलावा भी कई कारण हो सकते हैं। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार : डीएसपी
डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आते ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। रिपोर्ट में महिला की मौत की असली वजह का पता चलेगा और उसी आधार पर पुलिस भी अपना काम आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें