फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में दरकने लगे पहाड़, छह सड़कों पर ठप रहा यातायात

विज्ञापन
कोटी के समीप भूस्खलन से बंद चंबा-तीसा मार्ग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में धूप खिलने के साथ ही अब पहाड़ दरक रहे हैं। शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट एनएच सहित जिले के आधा दर्जन मार्ग पहाड़ दरकने से यातायात के लिए बंद हो गए। दोपहर के समय मंगला-टपूण निर्माणाधीन मार्ग पर पहाड़ी दरकी।
विज्ञापन

गनीमत रही कि पहाड़ी दरकते समय निर्माणाधीन मार्ग से लोगों की आवाजाही नहीं थी और न ही कार्य में जुटी लेबर मौके पर मौजूद थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर ने दोपहर तक सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। वहीं, भरमौर-पठानकोट एनएच पर दुनाली के पास रावी नदी में लापता पिता-पुत्र का छठे दिन भी सुराग नहीं लग पाया।
शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट एनएच खड़ामुख के पास पहाड़ी दरकने से सुबह आठ बजे बाधित हो गया, जिसे सुबह नौ बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। वहीं, लोनिवि मंडल तीसा के तीन मार्ग, सलूणी का एक, चंबा के दो मार्गों पर भूस्खलन से आवाजाही बंद हो गई। सड़कें बंद होने से लोग अपने गंतव्यों तक समय पर नहीं पहुंच सके। वहीं, दोपहर 12 बजे के करीब चंबा-तीसा मार्ग कोटी के पास पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया। सूचना मिलने पर विभागीय मशीनरी और लेबर ने एक घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए खुलवाया। वहीं, लोनिवि मंडल चंबा के तहत चंबा-खज्जियार मार्ग मियाड़ीगला के पास पहाड़ दरकने से बंद पड़ गया। इस सड़क को भी आधे घंटे बाद बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

एनएच के एसडीओ कनव बड़ोत्रा ने कहा कि भरमौर-पठानकोट एनएच खड़ामुख के पास सुबह आठ बजे बाधित हुआ था, जिसे सुबह 9 बजे सुचारु करवा दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभिंयता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि चंबा-खज्जियार मार्ग मियाड़ीगला के पास बंद पड़ गया था, जिसे बाद में बहाल करवा दिया गया।
रावी में लापता पिता-पुत्र का छठे दिन भी नहीं लगा सुराग
डीएसपी अभिमन्यु ने कहा कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर छह दिन पहले भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में समाए पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रावी का किनारे पर तलाशी की लेकिन, उनका कोई अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें