फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में अस्सी वर्षीय महिला की मौत, 15 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
one corona patient died and 15 new cases
विज्ञापन
चंबा। जिले में अस्सी वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत के साथ ही 15 नए मामले सामने आए। कोविड संक्रमित आने के बाद महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया और घर ले गए, जहां वीरवार देर रात महिला की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। मृतक महिला की पहचान गांव परेल निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 1194 सैंपलों की जांच रैट के माध्यम से की गई। इनमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा आरटीपीसीआर में जांचे गए सैंपलों में से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले साहो, भरोड़ा, कंडोलू, खुशनगरी, जंद्राई, चढ़, मोरनू, होली, गरोला, ढांजू और झलाड़ी से संबंधित हैं।
वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को 22 मरीजों ने कोरोना को हराया। जिले में एक्टिव केस अब 249 रह गए हैं जबकि, शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 0.99 फीसदी रही। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में एक अस्सी वर्षीय महिला की मौत सहित 15 नए मामले आए हैं। कहा कि 22 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें