चंबा। शादियों के सीजन के चलते रविवार को भी शहर में रेडिमेड गारमेंट्स और अन्य दुकानें खुली रहीं। इससे बाजार में रौनक देखने को मिली।
रविवार को दुकानें खुलने से खरीदारों को राहत मिली। शहर के मुख्य चौक पर स्थित दुकानें सुबह ही खुल गई थीं। दोपहर तक काफी संख्या में ग्राहक दुकानों में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर सामान सजा रखा था।
लोगों ने कपड़ों के साथ जूतों की भी खरीदारी की। दिन के समय तेज धूप के कारण ग्राहकों की संख्या जरूर कम हुई लेकिन शाम को चार बजे के बाद दुकानों में फिर से रौनक लौट आई। गौरतलब है कि रविवार को शहर की पूरी मार्केट बंद रहती है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई दुकानदारों ने दुकानें खुली रखीं। संवाद