फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के खिलाफ गरजी एसएफआई

विज्ञापन
चंबा कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते एसएफआई कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने-प्रदर्शन की अगुवाई राज्य सचिव अमित ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 लागू की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि यह नीति विद्यार्थियों के खिलाफ है।
विज्ञापन

उन्होंने नई शिक्षा नीति का जमकर विरोध किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा नीति को संसद में चर्चा के बाद लाया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी है। इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन सरकार की ओर से प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द प्राध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए अन्यथा एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें