फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरी चट्टानें, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
Rocks fell from the hill, villagers saved their lives by running away, Accident averted in Baloth, Gram Panchayat under development block Maihala, Becoming an angel, the local youth informed the people ten minutes ago
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत बलोठ के चार गांवों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पहाड़ी से चट्टानें गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने के करीब दस मिनट बाद ही पहाड़ी दरक गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में कोई नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की मानें तो अभी तक खतरा टला नहीं है। जर्जर चट्टानें अभी भी कहर बरपाने को तैयार हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सेरी गांव निवासी ओमी राम पुत्र रोशन लाल के घर से कुछ ही दूरी पर चट्टानें टूटकर गिरना शुरू हो गईं। ओमी राम ने घटना से दस मिनट पहले ग्रामीणों को सचेत कर दिया। जिससे ग्रामीण सुरक्षित स्थलों की ओर निकल लिए। जब ऊपर से पत्थर गिरना ही शुरू हुए तो ओमी ने जोर-जोर से लोगों को आवाज लगाकर सचेत करने का प्रयास किए। जिससे लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंच गए।
गौरतलब है कि जिस जगह पर यह पहाड़ी है, उसी के इर्द गिर्द पंचायत मुख्यालय है। चार गांवों अखल, सेरू, ग्रोठ व उसलाड़ गांव की आबादी करीब दो सौ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बड़ी चट्टान गिरती है तो गांव तबाह हो सकते हैं। प्रशासन को इस घटना से पहले उचित प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान देवराज का कहना है कि पहाड़ी जर्जर हो चुकी है और बड़ी चट्टानें कभी भी गिर सकती हैं। प्रशासन को यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए और समय रहते गांवों को दूसरी जगह शिफ्ट करना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा नवीन तनवर का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही गांवों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें