फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए सीढ़ियों पर दो घंटे बैठी रहीं महिलाएं

विज्ञापन
डाक्टरों की हड़ताल के चलते अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर बैठ डॉक्टर का इंतजार करते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल ने अब मरीजों का मर्ज बढ़ा दिया है। वीरवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर डटे रहे। इसके चलते नौ बजे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को केंद्र के बाहर सीढ़ियों के पास बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्र के साथ लगती एक्सरे लैब में भी मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। दर्द से परेशान मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके चलते जिलेभर की गर्भवती महिलाएं अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। रोजाना दर्जनों गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचती हैं।
ज्यादा भीड़ होने पर डॉक्टर उन्हें आगामी तारीख भी देते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल इन गर्भवती महिलाओं पर भारी पड़ने लगी है। अब मरीज भी सरकार से मांग कर रहे हैं कि डॉक्टरों की मांगों को पूरा करके उन्हें राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें