मतदान केंद्र के लिए रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव को लेकर उपमंडल भरमौर और पांगी के लिए 156 पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पांगी उपमंडल में 37 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 35 मुख्य मतदान केंद्र हैं, जबकि दो सहायक मतदान केंद्र हैं।
इनमें चस्क भाटोरी मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसके अतिरिक्त लुज, माहलियत, घंगीत और रेई संवेदनशील मतदान केंद्रों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल भरमौर में 119 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 112 मतदान केंद्र हैं, जबकि सात सहायक मतदान केंद्र हैं।