फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में घूम रहे सैलानियों को पहनाए मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में कोरोना संक्रमण को दावत दे रहे सैलानियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को पुलिस ने मैदान के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और बिना मास्क बैठे सैलानियों को मास्क पहनाए। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि कोई सैलानी अगर चेतावनी के बावजूद मास्क नहीं पहनता है तो उसके खिलाफ निर्धारित कार्रवाई के तहत चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सैलानियों में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने कोरोना बंदिशों में छूट दी है और अब बाहरी राज्यों से पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं। लेकिन, पर्यटक यहां कोरोना नियमों का पालना नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर संवाददाता ने सोमवार को खज्जियार में कोरोना गाइडलाइन पर पड़ताल रिपोर्ट तैयार की थी। इस रिपोर्ट में सामने आया कि पर्यटक खज्जियार में कोविड नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं।
सोमवार को प्रकाशित इस रिपोर्ट के बाद अब पुलिस ने बुधवार को पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान जहां सैलानियों को कोरोना गाइडलाइन का पाठ पढ़ाया, वहीं पुलिस चौकी प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि पर्यटकों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे दोबारा नियमों की अवहेलना करते हैं तो उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खज्जियार प्रधान ने भी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए खज्जियार के रेहड़ी-फड़ी धारकों समेत घोड़ा मालिकों को सैनिटाजर और मास्क देने की पहल की है। पंचायत प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ पंचायत भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें