फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में बिजली के इंतजार में गुजर रही रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रचंड गर्मी में लोगों की रातें बिजली के इंतजार में कट रही हैं। कहने को तो ग्राम पंचायत करियां शहर की समीपवर्ती पंचायत है लेकिन, यहां बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। भीषण गर्मी में रात-दिन बार-बार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इसके चलते ग्रामीणों के गर्मी के कारण पसीने छूट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के बारे में वे कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक बिजली कटों का सिलसिला थमा नहीं है। करीब एक सप्ताह से गांव में यही समस्या चल रही है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राकेश कुमार, विशाल कुमार, खेमराज, अमित कुमार, काका राम, केवल सिंह, सम्मी कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, बबलू राम, उमेश कुमार और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि करीब पांच दिन से दिन-रात बार-बार बिजली गुल हो रही है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड समय पर बिजली बिल तो जारी कर देता है लेकिन, जब किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसे समय पर दुरुस्त नहीं किया जाता है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
वार्ड पंच सूरज बनवाल का कहना है कि पूरे वार्ड में बिजली की समस्या है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उपायुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें