फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के लोगों को मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा

Sun, 05 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद चंबा की बैठक का आयोजन परिधि गृह चंबा में हुआ। जिसकी अध्यक्षता परिषद के मुख्य संरक्षक मोहिंद्र चंद मरवाह ने की। बैठक के दौरन परिषद द्वारा किए कार्यों को लेकर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष वाईके पुरी ने कहा कि चंबा के लोगों में जोड़ों के दर्द व हड्डियों की विकृतियों की समस्या बहुत बढ़ गई है। जिससे विकलांगता का भी खतरा बढ़ गया है। हिमोत्कर्ष इस समस्या से चंबा के लोगों को निजात दिलाने के लिए चंबा में एक फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना करने का प्रयास कर रही है।

इस केंद्र में इलाज के अतिरिक्त लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खान-पान की सलाह दी जाएगी। केंद्र के लिए करीब 32 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। परिषद के मुख्य संरक्षक मरवाह ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना के लिए अन्य संस्थाओं व संस्थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। जमीन आबंटन के लिए उपायुक्त कार्यालय में पहले से संपर्क किया जा चुका है। बैठक में डॉ. राजेश सहगल ने सुुझाव दिया कि पर्यावरण संबंधी विषयों पर बच्चों को जागरूक करने के लिए चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। जिसके ऊपर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें